{"_id":"5edbd16a8ebc3e90a24a78d3","slug":"lockdown-etah-news-agr4450276158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और प्रशासन को खबर नहीं, सज गईं सब्जी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और प्रशासन को खबर नहीं, सज गईं सब्जी की दुकानें
विज्ञापन
ंटा घर पर लगाई सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदते लोग- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अनलॉक-वन में प्रशासन और पुलिस के शिथिल पड़ते ही दुकानदार मनमानी पर उतर आए। बिना आदेश के ही बाबूगंज, घंटाघर, सुभाष बाजार आदि जगह अपने-अपने सब्जी के फड़ सजा लिए। वहीं, सैनिक पड़ाव में फल और सब्जी मंडी लग रही है। प्रशासन और पुलिस इस बात से अनभिज्ञ बनी हुई है। हालांकि प्रशासन को कहना है कि दुकानों पर सब्जी की बिक्री नियम विरुद्ध है। इन्हें बंद कराया जाएगा।
प्रशासन ने सामाजिक दूरी के नियम के चलते बाजार में भीड़ का प्रवाह रोकने के लिए फल और सब्जी मंडी को बाजार के बजाए सैनिक पड़ाव में लगवाने के आदेश दिए। यहां मंडी अनवरत रूप से सुबह सात से 11 बजे तक लग रही है। हालांकि इतनी ढील जरूर दी गई है कि जो सब्जी विक्रेता सायंकाल सात बजे बाजार बंद होने तक फड़ लगाना चाहते हैं लगा सकते हैं।
शनिवार को सुबह बाजार खुला तो बाबूगंज, सुभाष बाजार और घंटाघर जैसे व्यस्त और किराना के थोक व रिटेल बाजार में सब्जी के फड़ सजे दिखे। इनको देख पूरे बाजार में सब्जी की ढकेलें सज गईं। यहां बाजार खरीदारी करने आने वाले लोगों के सब्जी खरीदने से बाजार में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता बाबू ने बताया कि बाजार में वह बमुश्किल तीस से चालीस सब्जी विक्रेता हैं, जबकि सैनिक पड़ाव में किसान और अन्य लोग भी मंडी में आ जाते हैं तो संख्या तीन सौ तक पहुंच जाती है।, इससे सही रेट नहीं मिल रहे। सब्जी विक्रेता अबसार ने बताया कि लॉकडाउन से घर में बीमार थे। शनिवार को ही बाजार में सब्जी की दुकान लगाई है। सभी दुकानें लग रहीं तो उन्होंने भी लगा ली।
खलील ने बताया कि अब तक सैनिक पड़ाव में ही सब्जी का फड़ लगा रहे थे। अब बाजार खुल गया है तो उन्होंने भी अब तक बंद दुकान पर फड़ लगा लिया।
सब्जी और फल मंडी को सैनिक पड़ाव में ही लगवाया जा रहा है। किसी भी विक्रेता को बाजार में दुकान खोलने और फड़ सजाने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि बाजार में सब्जी की दुकानें सज रही हैं तो गलत है, इन्हें दिखवाकर बंद कराया जाएगा।
-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी