{"_id":"5e9f1b7e8ebc3e907e5a7052","slug":"lockdown-etah-news-agr4387924121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक घूमने वालों को नोटिस थमाकर किया शर्मिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक घूमने वालों को नोटिस थमाकर किया शर्मिंदा
विज्ञापन
अनावश्यक घूमते मिले व्यक्ति को तख्ती थमाकर फोटो खींचा गया।
- फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन के बाद भी लोग अनावश्यक ही घरों से बाहर निकलकर परेशानियां बढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए सीओ सिटी ने नया फंडा निकाला है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को वे नोटिस थमा रहे हैं। साथ ही तख्ती पकड़वाकर फोटो भी खींच रहे हैं। वहीं, घरों पर फोटो भेजने की तैयारियां हैं।
सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया कि अनावश्यक घूमने वालों के लिए मंगलवार को एक नोटिस हिंदी में टाइप कराया गया है। उस पर लिखाया है, ‘मैं रोड पर अनावश्यक-फालतू घूम रहा हूं, कोरोना जैसी महामारी संकट के दौरान में गैर जिम्मेदार और बेशर्म व्यक्ति हूं, मुझे अपने व अपने परिवार तथा समाज और जनता से कोई सरोकार नहीं है।’
चेकिंग के दौरान अनावश्यक घूमते मिलने वालों को हाथ में कागज थमा दिया जाता है उसका एक फोटो खींच कर, घर, परिवार और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप नंबर लेकर फोटो भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया है कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। शायद जिम्मेदारी का अहसास होने पर नियमों का पालन करना शुरू कर दें।