फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown birthday party

जन्मदिन का जश्न रहा फीका, लेकिन बनाया यादगार

Tue, 21 Apr 2020 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
lockdown birthday party
लॉकडाउन के चलते अपने घर में पोते का जन्मदिन मनाते पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन में बाजार बंद हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा मायूस वह बच्चे हैं, जिनका जन्मदिन इन दिनों में पड़ा है। मंगलवार को जन्मे बच्चों का जन्मदिन का जश्न फीका रहा। इस दौरान घर पर बने केक कटवाए गए। साथ ही मिठाइयां, पूड़ी-खीर बनाकर जन्मदिन तो मना गया। माता-पिता ने लॉकडाउन खुलने के बाद गिफ्ट देने का वादा किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में होने वाले आयोजन भी यादगार बन रहे हैं। विवाह, गृह प्रवेश व अन्य नए आयोजन टाले जा रहे हैं। वहीं वर्षगांठ जैसे आयोजन लॉकडाउन नियमों के अंतर्गत सेलीब्रेट किए जा रहे हैं। सोमवार को शांती नगर स्थित डॉ. संजीव सिंह के आवास पर बेटे युगादित्य ने बिना दो दोस्तों के जन्मदिन सेलीब्रेट किया गया।
विज्ञापन

बरेली मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. संजीव सिंह की अनुपस्थिति में उनके पिता रज्जनपाल सिंह ने पोते युगादित्य का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कोई मित्र या रिश्तेदार पार्टी में शामिल नहीं हुआ। जन्मदिन पर बाजार में मिठाई और केक नहीं मिल पाया। इसके चलते घर में ही मिठाई बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांट्रेक्टर अरुण प्रताप सिंह ने भतीजे का जन्मदिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परिजनों के साथ मनाया। बच्चे के मित्रों के न आने से पहले जैसी डेकोरेशन, जश्न एवं बच्चा पार्टी भी नहीं हुई। बच्चे की जिद पर घर में ही बने केक एवं मिठाई से औपचारिकता पूरी की गई। दादी सावित्री परमार, माता-पिता ने तिलक कर बेटे शौर्य को बधाई दी।

लॉकडाउन के चलते एक घर में कुछ इस तरह बच्चे का जन्मदिन मनाती दिखी महिला।

लॉकडाउन के चलते एक घर में कुछ इस तरह बच्चे का जन्मदिन मनाती दिखी महिला।- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed