{"_id":"674b517aa559c12c2107b6e3","slug":"loader-loaded-with-wood-caught-etah-news-c-163-1-eta1001-126387-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लकड़ी से भरी लोडर गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लकड़ी से भरी लोडर गाड़ी पकड़ी
Sat, 30 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना निधौली कलां में उपनिरीक्षक ने रामप्रकाश सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इनके कब्जे से एक लोडर गाड़ी में हरी नीम की लकड़ी बरामद की गई है।
उपनिरीक्षक ने बताया कि वह पलिया चौराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी जानकारी मिली कि नगला दुबे से नीम के पेड़ को काटकर उसकी लकड़ी को दो लोग डीसीएम में भरकर ला रहे हैं। थोड़ी देर बाद पिलुआ की ओर से एक डीसीएम आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी को रोककर उतरा और अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। एक व्यक्ति अंदर बैठा हुआ था उसको पकड़ लिया। उसने बताया कि उसका नाम राम प्रकाश है। वह इंदिरानगर कस्बा व थाना निधौली कलां का रहने वाला है। गाड़ी की तलाशी के दौरान नीम की हरी लकड़ी पाई गई। आरोपियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।