फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   liquor contract will be removed from village After demonstration of women and children in Etah

महिलाओं-बच्चों की जिद, गांव से हटेगा ठेकाः एकत्र होकर दुकान में लगा दिया ताला, आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 14 Mar 2023 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 10:41 PM IST
सार

एटा में महिलाओं और बच्चों के प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग ने शराब ठेका को गांव से हटाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर दो दिन से गांव की महिलाएं, युवा और बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शराब की दुकान खुलने नहीं दी। 

विज्ञापन
liquor contract will be removed from village After demonstration of women and children in Etah
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में महिलाएं, बच्चे शराब बिक्री का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते शराब ठेका गांव से हटाने पर मंथन शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को भी गांव की महिलाओं और युवा-बच्चों गांव में स्थित सरकारी शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आबकारी विभाग की टीम से साफ कह दिया कि ठेका गांव से बाहर खुलवाएं। दुकान नहीं खुलने दी।
विज्ञापन

आत्मदाह करने की चेतावनी

मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के अमरौली रतनपुर गांव का है। आबकारी टीम पहुंचने पर शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने नारेबाजी की। यहां तक कह दिया कि गांव के अंदर ठेके पर शराब की बिक्री हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगी। बता दें कि महिला अपने पतियों की शराब की लत से परेशान हैं। आठ मार्च को शराब पीने वाले कुछ पुरुषों को महिलाओं ने पीटा था। वहीं ठेके से शराब निकालकर आग लगा दी थी। इसमें पांच लोगों के खिलाफ ठेका स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दर्जनों युवाओं की हो चुकी मौत

विरोध जता रही महिलाओं ने बताया कि गांव के अंदर दर्जनों युवा शराब का सेवन कर काल के शिकार हो चुके हैं। कई लोगों ने शराब की लत की वजह से जमीनें बेच दी हैं। अब किसी भी हाल में गांव में शराब नहीं बिकने देंगे। साथ ही क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा

जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार ने बताया कि अमरौली रतनपुर में महिलाएं विरोध जता रहीं हैं। इसको लेकर मंगलवार को दुकान नहीं खोली गईं। महिलाओं के विरोध को लेकर दुकान हटाने पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों से वार्ता कर दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed