फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Like compulsion, like recovery in the name of ambulance

Etah News: जैसी मजबूरी, एंबुलेंस के नाम पर वैसी वसूली

Tue, 28 Feb 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Like compulsion, like recovery in the name of ambulance
एटा। मेडिकल कॉलेज के आसपास एंबुलेंस संचालन में कमीशनखोरी का गोरखधंधा चल रहा है। आरोप है कि इसमें कॉलेज के कर्मचारी और गार्ड भी शामिल हैं। बाहर से मंगाई जाने वाली एंबुलेंस पर इनका कमीशन तय होता है। निजी वाहन संचालक मरीज व उनके परिजन से दोगुनी राशि वसूलते हैं। जितनी बड़ी मजबूरी होती है उतनी वसूली की जाती है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन आठ से दस मरीज उच्च उपचार के लिए रेफर किए जाते हैं। तीमारदारों से 108 पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। इस दौरान इमरजेंसी के गेट पर खड़े बाहरी व्यक्ति बोल सलाह देते हैं कि 108 को कॉल न करो एंबुलेंस तैयार है, मरीज को लेकर आ जाओ।
विज्ञापन

घबराहट और जल्दबाजी में तीमारदार मरीज को निजी एंबुलेंस में ले जाते हैं। आगरा और अलीगढ़ ले जाने के दो हजार से 2800 रुपये तक वसूले जाते हैं। जबकि सैफई जाने पर यही रुपये बढ़कर 3500 हो जाते हैं। जबकि आगरा, अलीगढ़ की दूरी पर अधिकतम खर्च 1000 से 1200 रुपये आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed