फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lightning struck the house and the roof was damaged and electrical equipment was burnt

Etah News: मकान पर बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरण जले

Mon, 01 Sep 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck the house and the roof was damaged and electrical equipment was burnt
मारहरा में गिरी गोदाम की छत। संवाद
एटा/सकीट/मारहरा। अलीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है। एक मकान पर बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई। अंदर रखे विद्युत उपकरण जलकर खराब गए। क्षेत्र के अलग-अलग गांवाें में तीन कच्चे मकान ढहे। वहीं सकीट में एक मकान और मारहरा में एक गोदाम बारिश के कारण ढह गया।
विज्ञापन


अलीगंज क्षेत्र के ग्राम भदुइया मठ में एक मकान पर बिजली गिर गई। इसकी वजह से मकान की छत कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। घर में लगा इन्वर्टर, टीबी, स्टेबलाइजर, पंखे, बोर्ड जलकर खराब हो गए। ग्राम खरसुलिया में राधेश्याम का पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन


मलबे में घरेलू सामान दबकर खराब हो गया। गांव अमोघपुर ब्राह्मनान में ब्रह्मानंद और नीरज के दो कच्चे मकान गिर गए। तहसीलदार अलीगंज संजय कुमार ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है। शासन द्वारा दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। सकीट क्षेत्र के ग्राम कुल्ला हबीबपुर में शांतिलाल का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और मलबे में दबा सामान निकलवाया। गांव के लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि मकान गिरने के समय इसमें कोई मौजूद नहीं था। मारहरा कस्बे के मोहल्ला चौबदार में स्थित विकार अंसारी के गोदाम की छत भरभराकर गिर पड़ी। गोदाम में रखे बिस्कुट, टॉफी, तेल, नमकीन आदि खाने-पीने की वस्तुओं के कार्टून मलबे के नीचे दब गए।

मारहरा में गिरी गोदाम की छत। संवाद

मारहरा में गिरी गोदाम की छत। संवाद

मारहरा में गिरी गोदाम की छत। संवाद

मारहरा में गिरी गोदाम की छत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed