{"_id":"605cc59a8ebc3e58ff462df1","slug":"life-imprisonment-for-attempting-to-rape-etah-news-agr48618154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म करने का प्रयास करने के दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म करने का प्रयास करने के दोषी को उम्रकैद
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला में साढ़े चार वर्षीय बालिका के साथ खेलते समय जबरन पकड़कर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया दिया गया था। इस मामले में आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अदालत ने पीड़िता को 40 हजार रुपये देने के भी आदेश जारी किए हैं।
अपर सत्र न्यायाधीश व दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रथम कुमार गौरव की अदालत में पॉक्सो एवं दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी क्रिमिनल शांतनु पाराशर और विशेष काउंसलर पॉक्सो संतोष कुमार सिंह की ओर से पैरवी की गई। अदालत के समक्ष दाखिल आरोपपत्र के आधार पर दोषी सिद्ध अजय उर्फ जुगनू निवासी भगीपुर को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अदालत ने 40 हजार रुपये पीड़िता के परिजनों को देने का भी आदेश जारी किया है।
विशेष काउंसलर पॉक्सो संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि 18 अगस्त 2015 को चार वर्ष छह माह की बालिका वर्णी जैन इंटर कॉलेज के पास खेल रही थी तभी आरोपी उसे पकड़ कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तो आरोपी को पकड़ लिया गया था। दोषी को कड़ी पैरवी के चलते मिशन शक्ति के तहत सजा दिलाने में कामयाबी मिली है।