{"_id":"64cbec19699bcd3d560371e3","slug":"library-found-in-the-investigation-on-the-complaint-of-the-lab-etah-news-c-163-1-sagr1019-3302-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लैब की शिकायत पर जांच में मिली लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लैब की शिकायत पर जांच में मिली लाइब्रेरी
Thu, 03 Aug 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम सहित पैथोलॉजी पर कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ ने कासगंज रोड सहित सहावर रोड पर संचालित दो अपंजीकृत क्लीनिक के संचालकों को नोटिस दिया। एक लैब की शिकायत पर जांच के दौरान वहां लाइब्रेरी पाई गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि कासगंज रोड पर संचालित एक पैथोलॉजी लैब की शिकायत मिली थी। जांच करने गए तो वहां पैथोलॉजी से संबंधित कुछ नहीं मिला। परिसर में लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। संचालक द्वारा बताया गया कि उसने पैथोलॉजी का कार्य बंद कर दिया है। इसके बाद कासगंज रोड पर ही संचालित हैलिक्स क्लीनिक पर पहुंचे। यहां चिकित्सक मौजूद मिले। क्लीनिक पर मरीज भी थे। लेकिन क्लीनिक पंजीकृत नहीं था। इस पर नोटिस दिया है। इसके बाद सहावर रोड पर संचालित शिवओम हॉस्पीटल के नाम से संचालित क्लीनिक पर पहुंचे। अपंजीकृत मिलने पर उसे भी नोटिस दिया है।