फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Less than half the students appeared for Navodaya entrance exam

Etah News: आधे से भी कम छात्रों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 20 Jan 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Less than half the students appeared for Navodaya entrance exam
एटा/अलीगंज। शनिवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा। इस दिन नवोदय की प्रवेश परीक्षा भी थी। लेकिन ठंड के चलते आधे से भी कम विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। कुल 2013 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3748 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


नवोदय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रों पर सचल दलों की गाड़िया दौड़ती रहीं। परीक्षा में पंजीकृत 5761 विद्यार्थियों में से 2013 ने परीक्षा दी। अलीगंज के जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। जहां परीक्षा से एक घंटा पहले छात्र एवं छात्राओं का विद्यालय में पहुंचना प्रारंभ हो गया। सुबह 11: 30 बजे विद्यालय में प्रवेश आरंभ हुआ। केंद्र के गेट पर ही सभी के प्रवेश पत्रों की चेकिंग की गई। 544 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी जिसमें 311 अनुपस्थित रहे। 233 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र कठिन था। प्रश्न पत्र को पूरा हल नहीं कर पाए।
विज्ञापन




प्रश्नपत्र कठिन था, उसको हल करने में दिक्कत हुई। कई सवाल ऐसे थे जिनको पहले नहीं पढ़ा-समझा था। - अंशिका राज, छात्र



प्रश्नपत्र कठिन था, अंग्रेजी सहित गणित के सवाल कठिन थे। प्रश्नपत्र को हल करने में दिक्कत हुई। - अनुज, छात्र



कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश होगा। जुलाई से सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। 5761 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 2013 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। - आरके शर्मा, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed