{"_id":"4692cb0a7d153a838d5165cd7fba9aa6","slug":"legislative-council-candidate-nomination-and-arvind-udayvir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद प्रत्याशी उदयवीर और अरविंद ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद प्रत्याशी उदयवीर और अरविंद ने किया नामांकन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से विधान परिषद (स्थानीय निकाय) के दोनों सपा उम्मीदवार उदयवीर सिंह और अरविंद प्रताप यादव ने शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ कलक्ट्रेट पर दोपहर एक बजे नामांकन करने पहुंचे। नामांकन परिसर में घुसने के लिए पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। मामला गरमाता देख सांसद राम गोपाल यादव कलक्ट्रेट गेट के बाहर ही अपनी कार से उतर कर पैदल नामांकन कक्ष तक पहुंचे। प्रत्याशियों के नामांकन के बहाने शुक्रवार को चारो जिलों के पार्टी विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, जिलाध्यक्ष, बीडीसी, प्रधान, सभासद, जिला पंचायत सदस्यों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
जिला पंचायत कार्यालय से कलक्ट्रेट आने वाले सभी मार्गों की ऐसी किलेबंदी की गई कि राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे किनारे जिला पंचायत कार्यालय होने और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आने से उनके काफिले में शामिल वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगने से पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
महासचिव बोले डीएम साहब नमस्कार
प्रत्याशियों को नामांकन कराने पहुंचे रामगोपाल यादव जैसे ही नामांकन कक्ष में घुसे पहले से बैठे डीएम अजय कुमार यादव नामांकन कागजात देखने में व्यस्त हो गए। डीएम की ओर से तवज्जो नहीं मिलते देख रामगोपाल यादव खुद उनके पास पहुंचे ओर बोले डीएम साहब नमस्कार। इस पर डीएम अजय यादव ने मुस्करा कर अभिवादन स्वीकार किया और अपने काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
हेडली का खुलासा बहुत ऊंची बात है-रामगोपाल यादव
इशरतजहां एनकाउंटर मामले पर हेडली के खुलासे के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि वो तो बहुत ऊंची बात है। कौन कहां क्या स्वीकार कर रहा है उसने क्या कहा ये न तो अधिकृत आपको पता है और न मुझे। जेएनयू में अफजल गुरु जिंदाबाद नारेबाजी प्रकरण के सवाल पर प्रोफेसर रामगोपल ने कहा कि वो निंदनीय है। ऐसे लोगाें के लिए देश में पर्याप्त कानून है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। संबंधित अधिकारियाें को एक्शन लेना चाहिए। घाटी में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी पर प्रोफेसर ने कुछ नहीं बोले।