फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Laying of track started for Jawahar Thermal Project

जवाहर तापीय परियोजना के लिए स्टेशन की तरफ से ट्रेक बिछाने का कार्य शुरू

Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Laying of track started for Jawahar Thermal Project
तापीय परियोजना के लिए रेलवे लाइन का चलता निर्माण कार्य । - फोटो : ETAH
एटा। शहर के रेलवे स्टेशन से जवाहर तापीय परियोजना तक रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। रेलवे लाइन विस्तार का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए अब एटा रेलवे स्टेशन से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन से मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। अभी तक इसका कार्य जवाहर तापीय परियोजना से एटा रेलवे स्टेशन तक किया जा रहा था, लेकिन इस कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए ट्रैक बिछाने वाली राइट्स कंपनी ने एटा स्टेशन से भी ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। स्टेशन से आगे नगला गोकुल के पास ट्रैक बिछाने के लिए जमीन पर बालू गिट्टी बिछाकर जमीन को मजबूत किया जा रहा है। उसके बाद उस पर ट्रैक बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

लूप लाइन के समानांतर बिछाया जा रहा ट्रैक
स्टेशन के आगे तीन लूप लाइन बिछाई गई हैं जहां पर मालगाड़ी खड़ी हो सकें। वहीं लूप लाइन के पास नगला गोकुल गांव की तरफ एक नया ट्रैक बिछाया जा रहा है जिसे जवाहर तापीय परियोजना तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed