फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lawyers sent memorandum to CM against District Judge of Kanpur

Etah News: कानपुर के जिला जज के खिलाफ वकीलों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 12 Apr 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lawyers sent memorandum to CM against District Judge of Kanpur
अलीगंज। कानुपर के जिला जज के खिलाफ स्थानीय अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मानवेंद्र सिंह को सौंपा। जिला जज अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार तथा अमर्यादित भाषा शैली के प्रयोग का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।अलीगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई है कि कानपुर के जिला जज संदीप जैन को बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ मानहानि एवं अभद्र आचरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय जिला जज पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। पीठासीन अधिकारियों को भाषा शैली संयमित रखने, विधिक आचरण करने, न्यायिक कार्य में विधि व्यवस्था के तहत कार्य करने तथा अधिवक्ताओं के मान सम्मान का पीठासीन अधिकारियों द्वारा हमेशा ध्यान रखकर व्यवहार करने की मांग की। वेदप्रकाश यादव, रामतीर्थ दीक्षित, प्रमोद सक्सेना, कमलेश राजपूत, अरविंद दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed