फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lawyers boycotted the Deputy District Magistrate's Court

Etah News: वकीलों ने किया उप जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार

Tue, 28 Mar 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lawyers boycotted the Deputy District Magistrate's Court
जलेसर। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा की है। अदालत की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया गया है। मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि एसडीएम के आशुलिपिक रवेंद्र की कार्यप्रणाली में चेतावनी देने के वावजूद सुधार नहीं हुआ है। एसडीएम द्वारा फोन पर बुलाकर बिना जमानत पत्रों के छोड़ दिया जाता है। जिससे न्यायायिक व्यवस्था का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अदालत के आदेशों को प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है। नौ सूत्री मांगों का पत्र जिलाधिकारी को भेजा। सचिव अजीत कुमार उपाध्याय, दयाराम यादव, युवराज सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार, कमलेश आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ताओं से वार्ता की जाएगी। उनकी जो भी वाजिब समस्या-शिकायतें हैं, निस्तारण किया जाएगा। - रामनयन सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed