{"_id":"c1b7d2959a83d612fe05609da5050881","slug":"law-and-order-will-be-strengthened-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा:एसपी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में बोले शासन की अपराध नियंत्रण की प्राथमिकता है। वो इसके लिए तत्पर होकर कार्य करेंगे। यदि कहीं कोई घटना दुर्घटना होती हैं तो जनता जानकारी दे। इसके लिए एक फोन नंबर भी जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता से शिकायत निस्तारण के संबंध में भी मोबाइल के जरिए जानकारी ली जाएगी। यह जिम्मेदारी जनसंपर्क अधिकारी को सौंपी जाएगी। जिले में यातायात संबंधी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा। यातायात सुचारु रहे इसके लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित की जाएंगी। शिवरात्रि के पर्व के कांवड़ मेले के व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।