फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lav kee kala aur meenoo ke nibandh ne kiya prabhaavit

लव की कला और मीनू के निबंध ने किया प्रभावित

Mon, 09 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
lav kee kala aur meenoo ke nibandh ne kiya prabhaavit
जिला स्तरीय प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मतदाता जागरूकता के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं कला प्रतियोगिता एसजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अच्छी कला एवं निबंध लेखन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 245 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का विषय युवा एवं भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण रखा गया। जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने कला एवं निबंध लेखन किया। मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई। कला प्रतियोगिता में मक्खन लाल इंटर कॉलेज के लव पुंडीर ने प्रथम स्थान,एसटीडीएन सोरों की सावित्री ने द्वितीय स्थान, गंगाजी महारानी इंटर कॉलेज सिढ़पुरा की समीक्षा मिश्रा ने तृतीय स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की किरण ने चतुर्थ एवं एसजेएस पब्लिक स्कूल के कपिल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मीनू गोयल ने प्रथम, ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज की अलीना नाज ने द्वितीय, एसजेएस पब्लिक स्कूल के सूरज माहेश्वरी ने तृतीय, गंगाजी महारानी इंटर कॉलेज की सारिका ने चतुर्थ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की साजिया बी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रामस्वरूप सिंह राजपूत, स्वीप प्रभारी जयंत गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार तायल, प्रधानाचार्य ऐदल सिंह, श्रीपाल सिंह शाख्य, आरके पाठक, शालू वार्ष्णेय, पूजा जोशी, मनीश कुमार, राजेंद्र प्रसाद भारती, दुष्यंत कुमार, नवाब सिंह, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed