फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Last fortnight, children up to class three did not get books

Etah News: बीता पखवाड़ा, कक्षा तीन तक के बच्चों को नहीं आईं किताबें

Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Last fortnight, children up to class three did not get books
एटा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को फिलहाल पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाने के 15 दिन बाद भी इन कक्षाओं की किताबें उपलब्ध नहीं हुई हैं,जबकि नए सत्र से इन कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई होनी है।
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र में शासन ने कक्षा तीन तक के बच्चों को पढ़ने के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है। कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के लिए पहले जैसे ही पा्ठयक्रम से पढ़ाई कराई जा रही है। इन बच्चों के लिए मार्च माह में ही पुस्तकों की उपलब्धता कर दी गई थी। जिसका वितरण स्कूलों में शुरू हो चुका है। एक अप्रैल को स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों को अब तक प्राप्त हो चुकी पुस्तकों का वितरण कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन कक्षा एक से तीन तक की पुस्तकों की उपलब्धता अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाया जा रहा है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कक्षा एक से तीन तक की किताबों के आने में देरी हो रही है। दो दिन पहले कक्षा तीन की दो किताबें आईं हैं। सभी किताबों के आने पर उनका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्स में बदलाव और पढ़ाई में देरी से अभिभावक चिंतित एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू कर कोर्स में बदलाव किया गया है। किताबें मिलने में भी देरी हो रही। जिसे लेकर अभिभावक चिंतित हैं। कक्षा 2 के छात्र अभिनव के पिता रूपेश और कक्षा 3 की छात्रा अनन्या के पिता क्रांति सिंह का कहना है कि नए पाठ्यक्रम को समझने में बच्चों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। किताबें देरी से मिलेंगी तो पढ़ाई और कठिन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed