फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Laptop and inverter stolen from jail's computer room

कारागार के कंप्यूटर कक्ष से लैपटॉप व इनवर्टर चोरी

Sun, 17 Oct 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Laptop and inverter stolen from jail's computer room
एटा। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाका माने जाने वाले सिविल लाइन एरिया में स्थित जिला कारागार के सामने बने कारागार के कंप्यूटर कक्ष से लैपटॉप व इनवर्टर चोरी हो गए। ऑनलाइन मुलाकात पर्ची कक्ष से चोरी होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला कारागार के ठीक सामने से दो लैपटॉप व इनवर्टर 15 अक्तूबर की रात चोरी कर लिए गए। इसका मुकदमा जेल कर्मचारी हरीश पुत्र बिजेंद्र सिंह ने दर्ज कराया है। चोरी होने की जानकारी शनिवार सुबह हुई तो जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि कंप्यूटर कक्ष की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जबकि जिला जेल पर कारागार पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते हैं। इनका पुलिस को कतई खौफ नहीं था। जबकि रात में दरवाजा तोड़ने की आवाजें आई होंगी। चर्चाएं हैं कि जब जेल के सामने से चोरी हो सकती है तो शहर के अन्य इलाके कितने सुरक्षित हैं। जिला कारागार अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जेल के सामने कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन मुलाकात पर्ची कक्ष स्थापित किया गया था। इस कक्ष में लैपटॉप व अन्य सामान रखा गया। कोरोना काल समाप्त होने के बाद कंप्यूटर कक्ष में दो लैपटॉप और इनवर्टर रखा हुआ था। चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed