फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lakhs of rupees stolen from three shops

तीन दुकानों से लाखों रुपये की चोरी

Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from three shops
एटा/जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर अड्डा स्थित दो सराफा और एक हार्डवेयर की दुकान पर शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में नकब लगाकर और शटर तोड़कर नकदी, जेवरात और मूर्तियां चोरी कर ली। शनिवार सुबह जानकारी पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गांव परौली सुहागपुर अड्डा निवासी वीरू उर्फ विवेक गुप्ता और उनके भाई रामवीर गुप्ता की सराफ की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने वीरू की दुकान का शटर जैक से तोड़कर प्रवेश कर लिया। इसके बाद चोर दुकान से दो लाख 50 हजार रुपये, पांच किग्रा चांदी, 55 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने रामवीर गुप्ता की दुकान में नकब लगाकर 50 हजार रुपये और दो चांदी की मूर्तियां चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी दीपक की हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में पड़े 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। शनिवार सुबह गांव में जगार होने पर लोगों ने शटर टूटे देखकर वीरू व अन्य दुकानदारों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पीड़ित दुकानदार और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दुकानों से चोरी हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed