फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lakhs of rupees stolen by cutting ATM with gas cutter

Etah: नेशनल हाईवे पर गैस कटर से एटीएम काट चोरी किए 26 लाख रुपये, बदमाशों की तलाश में पुलिस

Thu, 03 Nov 2022 09:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 03 Nov 2022 09:53 AM IST
सार

अरुणा नगर गेट पर एक्सिस बैंक का एटीएम संचालित है। इसमें संबंधित एजेंसी द्वारा मंगलवार की शाम 26 लाख रुपये रुपये का कैश डाला गया था। रात को भी एटीएम खुला रहता था। रात में ही बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काटकर लाखों का कैश निकाल लिया।

विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen by cutting ATM with gas cutter
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए शहर के अंदर नेशनल हाइवे के पास मंगलवार रात एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट डाला। इसमें रखा लाखों रुपये का कैश चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह एक व्यक्ति रुपये निकालने गया। इस दौरान उसे एटीएम कटा मिला। जानकारी पास पड़ोस के लोगों को दी। जिस पर वहां भीड़ जमा हो गई। शाम के समय डीआईजी ने पहुंचकर पड़ताल करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


अरुणा नगर गेट पर एक्सिस बैंक का एटीएम संचालित है। इसमें संबंधित एजेंसी द्वारा मंगलवार की शाम 26 लाख रुपये रुपये का कैश डाला गया था। रात को भी एटीएम खुला रहता था। रात में किसी समय बदमाश गैस कटर लेकर एटीएम में जा पहुंचे। इस दौरन उन्होंने कटर से एटीएम मशीन को काटकर पूरी नकदी पार कर दी। बुधवार को मामले की जानकारी पर एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। शाम के समय अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे एटीएम में 26 लाख रुपये डाले गए थे। गैस कटर से एटीएम को काटकर चोरी की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed