फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lady raped then murdered

युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या

Tue, 17 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 17 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। आठ दिन से लापता युवती का शव मंगलवार सुबह गांव राई के समीप पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती की शिनाख्त करते हुए परिवारीजनों, पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतका के भाई ने चार आरोपियों के विरुद्ध अपहरण कर दुष्कर्म करने और बाद में हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




थाना अलीगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गत नौ फरवरी को उसकी 18 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। देरसायं जब वह घर पहुंचे तो घर पर बहन को न पाकर गांव में तलाश किया। बाद में रिश्तेदारों, दोस्तों के घर पर फोन कर जानकारी की, मगर बहन का कहीं पता नहीं चला। सुराग न लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उन्होंने युवती का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन



शिनाख्त कर परिजनों, पुलिस को सूचना दी। भाई ने मृतका की शिनाख्त कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा परिवारीजनों से पूछताछ की। मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी नीटू उर्फ  ब्रह्मानंद, आलोक निवासी बकसुरी थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद तथा सुनील, अमन निवासी राई घर से बहन का अपहरण कर ले गए। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को गांव राई के समीप फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


नामजद आरोपी नीटू उर्फ  ब्रह्मानंद को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed