फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   labour die matter

श्रमिकों पर दबाव देकर काम कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 May 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
labour die matter
एटा। बोरवेल में काम कर रहे श्रमिकों ने खतरे को भांपकर कार्य करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद उनपर दबाव बनाकर बोरवेल में उतरवाया गया और बड़ा हादसा हो गया। बोरवेल में दबने से रविवार को दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। मृतक श्रमिक के भाई ने बोरवेल खोदने को मजबूर करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज में बोरवेल हादसे में मृत जिलेदार उर्फ छोटे (32) के भाई ऊदल सिंह पुत्र महावीर सिंह ने रविवार की देरशाम मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया गया है कि रविवार की सुबह थाना नयागांव क्षेत्र के गांव कुढ़ा निवासी नवरतन सिंह गांव ब्रह्मपुरी थाना मेरापुर जिला फर्रु खाबाद पहुंचे और हीरा सिंह उर्फ जयचंद पुत्र रामसनेही, जिलेदार उर्फ छोटे पुत्र महावीर, राजकुमार पुत्र जयपाल और कुसनवीर को बोरवेल में काम कराने को कहकर ले आए।
विज्ञापन

बोरवेल में काम करने के दौरान चारों श्रमिकों ने खतरा भांप लिया था और कार्य करने से इनकार कर दिया, लेकिन नवरतन सिंह ने चारों लोगों को गाली गलौज कर कार्य करने को दबाव बनाया। दबाव बनाकर जिलेदार उर्फ छोटे और राजकुमार को बोरवेल में घुसने को मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र में आता है। इसकी वजह से मुकदमा थाना अलीगंज में ही देररात दर्ज किया गया है। पीड़ित अनुसूचित जाति के हैं। ऐसे में मामले की जांच सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed