फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kotavaalee mein dee aatmadaah kee chetaavanee The self-immolation in Kotwali warning

कोतवाली में दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 15 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 15 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 kotavaalee mein dee aatmadaah kee chetaavanee The self-immolation in Kotwali warning
कोतवाली में दी आत्मदाह की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
 सेवानिवृत्त एसडीएम रामवअतार गुप्ता की 17 दिन पूर्व हुई हत्या एवं लूट पाट की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इस मामले में एसडीएम के पुत्र ने आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए शीघ्र मामले की खुलासे की मांग की। वहीं हिरासत में लिए आरोपी का नाम केस में शामिल करने के विरोध में भीड़ एकत्रित हो गई और विरोध किया। पुलिस ने आरोपी को बाइक चोरी के मामले में जेल भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व एसडीएम की हत्या के बाद से व्यापारी एवं उनके परिवारीजन मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं। उनके पुत्र विनय गुप्ता ने कोतवाली में पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए केरोसिन की केन खोलते हुए केरोसिन अपने ऊपर डालने का प्रयास किए, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले में दो मई को चोरी की बाइक के साथ हिरासत में लिए आरोपी कन्हैया निवासी ग्राम बघराई से पुलिस पूछताछ में कुछ हासिल नहीं कर सकी। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कन्हैया के समर्थन में भीड़ एकत्रित हो गई। वह आरोपी को इस मामले में उसे फंसाए जाने का आरोप लगा रहे थे। भीड़ का विरोध देखते हुए अन्य थानों का पुलिस बल भी पटियाली पहुंच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमृतलाल ने बताया कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed