फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kotavaalee ke get par aatmadaah ka prayaas

कोतवाली के गेट पर आत्मदाह का प्रयास

Tue, 24 May 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 24 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
kotavaalee ke get par aatmadaah ka prayaas
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोतवाली के गेट पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और लोगों ने माचिस हाथ से छीन ली और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

बाबूगंज निवासी बशीर उर्फ लूला की शादीशुदा बेटी मंगलवार सुबह कूड़ा डालने घर के बाहर गई थी। कूड़ा डालते समय वहां मौजूद पांच युवकों ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर बेटी ने मामले की जानकारी पिता बशीर को दी। इस पर उन्होंने बाहर निकल कर युवक का विरोध किया। इसी बात पर युवक ने अपने चार साथियों को बुलाकर पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बशीर अपनी बेटी के साथ नामजद तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दोपहर एक बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से गुस्साए पिता बशीर ने कोतवाली के गेट पर खुद पर केरोसिन छिड़क आत्मदाह करने के लिए माचिस निकाल ली। लेकिन सही समय पर पहुंचे पुलिसकर्मी और वहां मौजूद लोगों ने माचिस छीन ली। कोतवाली गेट पर आत्मदाह की कोशिश की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ तुरंत कोतवाली से बाहर निकले और बशीर को अंदर ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन हंगामा उस वक्त हो गया, जब एसओ ने दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed