फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Korean monks reached Etah known about preserved buildings and Gupta relics

एटा पहुंचे कोरियाई बौद्धभिक्षुः संरक्षित इमारतों और गुप्तकालीन अवशेषों को देखा, गाइड से ली जानकारी, की प्रशंसा

Tue, 14 Mar 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

कोरियाई बौद्ध भिक्षु रविवार की रात एटा जिला पहुंचे। यहां उन्होंने बिल्सड़ गांव में मिले गुप्तकालीन अवशेषों को देखा। उन्होंने इन्हें बड़ी ही बारीकी से इन्हें निहारा। वह भ्रमण कर संरक्षित इमारतों और अवशेषों के बारे में जान रहे हैं।

विज्ञापन
Korean monks reached Etah known about preserved buildings and Gupta relics
एटा पहुंचे कोरियाई बौद्ध श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा पहुंचे कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं ने मंगलवार को यहां गुप्तकालीन अवशेषों को देखा। उन्होंने बड़ी ही बारीकी से इन्हें निहारा। कोरियाई श्रद्धालु दो दिन से जनपद में रुके हुए हैं। यहां वह भ्रमण कर संरक्षित इमारतों और अवशेषों के बारे में जान रहे हैं।

विज्ञापन


अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के बिल्सड़ गांव में गुप्तकालीन अवशेष मिले हैं। इनको देखने के लिए रविवार देर रात कोरियाई श्रद्धालु यहां पहुंचे। उन्होंने इस जगह का भ्रमण करके यहां मिलें अवशेषों को बारीकी से निहारा। उनके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। 

विज्ञापन

कोरियाई श्रद्धालुओं ने अवशेषों की प्रशंसा की

ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि रविवार की देर रात कोरियाई श्रद्धालुओं का एक जत्था गांव पहुंचा। उन्होंने गांव में मिले गुप्तकालीन अवशेषों का निरीक्षण किया। जत्थे में पांच लोग आए हैं। उन्होंने बड़े ही उत्सुकतापूर्वक गांव का भ्रमण किया। यहां उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित की गई इमारतों और अवशेषों को ध्यानपूर्वक देका। साथ ही अपने गाइड द्वारा इनके बारे में जानकारी प्राप्त की। कोरियाई श्रद्धालुओं ने इन अवशेषों की काफी प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई के दौरान गुप्तकालीन अवशेष मिले

ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बिल्सड़ गांव में खुदाई के दौरान गुप्तकालीन अवशेष प्राप्त हुए थे। इनमें सीढि़यों पर महेंद्रादित्य शंख लिपि में लिखा हुआ था। उस स्थल को भी साफ करके रात के अंधेरे में रोशनी जलाकर बौद्ध भिक्षुओं ने देखा। बता दें पुरातत्व विभाग द्वारा ग्राम बिल्सड़ के गुप्तकालीन अपशेषों को संरक्षित कर दिया गया है। पर्यटन से संबंधित कई प्रकार की सामग्री ग्राम बिल्सड़ में लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed