{"_id":"661bd3366d127e6511064e0d","slug":"know-doctor-advice-for-prevention-if-eyes-are-red-and-watery-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: तेज धूप... और धूल से आंखें हो रहीं लाल, निकल रहा पानी; बचाव के लिए जानें डॉक्टर की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: तेज धूप... और धूल से आंखें हो रहीं लाल, निकल रहा पानी; बचाव के लिए जानें डॉक्टर की सलाह
Sun, 14 Apr 2024 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:29 PM IST
सार
तेज धूप और धूल से आंखें लाल हो रहीं हैं। इनसे पानी निकल रहा है। आगे पढ़ें और बचाव के लिए जानें डॉक्टर की सलाह...
विज्ञापन
धूल से आंखें हो रहीं लाल, निकल रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में चिलचिलाती धूप के कारण आंखों के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश मरीज तेज धूप की वजह से आंखों में लालिमा और पानी आने की समस्या से परेशान हैं। वहीं धूल, गेहूं की कटाई करते समय धूल पड़ने से भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिन से मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है। तेज धूप की वजह से आंखें लाल हो रही हैं, पानी बहने लगता है और खुजली होती है। यह संक्रमण अधिकांश धूल और गर्म मौसम में फैलता है। यह खतरनाक बीमारी तो नहीं है, मगर आंख में समस्या होने से मरीजों को तकलीफ बहुत होती है। यह संक्रामक रोग है, जो एक दूसरे से तेजी के साथ फैलता है।
विज्ञापन
इसकी चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। नेत्र विभाग में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर्ची गुप्ता ने बताया कि इस समय प्रतिदिन ओपीडी में 220 से 20 मरीज आंखों में दिक्कत से संबंधित पहुंच रहे हैं। इसमें से 100 मरीज आंख से पानी सहित लाल होने की समस्या से ग्रसित है। इसे एलर्जी भी कह सकते हैं। उन्होंने बताया गर्मी में आंखों में पसीना जाने से रोकें। जब भी संभव हो बड़े बर्तन में ताजा पानी लेकर आंखें खोलें और बंद करके धोएं। गंदगी से बचाव रखें।
विज्ञापन
कोई भी दिक्कत होने पर बिना नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह लेकर दवाएं लें। लू एवं धूल भरी हवा चलने से भी आंखों पर काफी विपरीत असर पड़ता है। आंखों में धूल जाने से कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। तेज धूप में जाने से बचें, धूल मिट्टी से बचाव रखें। धूप में चश्मे का प्रयोग करें।
यह बरतें सावधानी
- बाइक चलाते समय चश्मे का प्रयोग करें।
- आंखों को दिन में दो से तीन बार साफ पानी से धोएं।
- आंख में कुछ जाने पर उसे मसलने के बजाए पानी से साफ करें।
- बिना डॉक्टर की सलाह किसी तरह का उपचार न करें।