{"_id":"d25c50b31793d8f483bdfbd797059465","slug":"kkodha-festival-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ा मेला शुरू
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जिले में लगने वाले ककोड़ा मेला का बदायूं में बुधवार को शुभारंभ हुआ। सिद्वपीठ मां ककोड़ा देवी मंदिर पर ध्वज की स्थापना की गई। इसके साथ ही गंगा पूजन भी किया गया। जिले में मेले का शुभारंभ 21 नवंबर से होगा।
ककोड़ा मेला बदायूं-कासगंज में गंगा किनारे कादरगंज क्षेत्र में लगाया जाता है। मेले का मुख्य स्नान 25 नवंबर को होगा। बदायूं में बुधवार से मेला शुरू हो गया। उद्घाटन बदायूं के जिला पंचायत एएमए हरिपाल सिंह ने मंदिर पर पूजा अर्चना कर किया। इसके बाद ध्वज को मेला स्थल पर ले जाया गया। मेला मे गंगा तट पर हवन पूजन कर गंगा मैया को दूध चढ़ाया। डीएम शंभूनाथ एसएसपी सौमित्र यादव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, भारत यादव एसडीएम पटियाली एस सुधाकरन ने पूजन अर्चना की। पांडित्य कार्य शास्त्री रामप्रकाश ने संपन्न कराए। इधर जिले में 21 नवंबर से कादरगंज क्षेत्र में मेला होगा। मेला स्थल के आस पास सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।