{"_id":"653aa366a456f24a740abf89","slug":"kisan-unions-protest-continued-for-the-second-day-etah-news-c-163-1-sagr1016-7448-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दूसरे दिन भी जारी रहा किसान यूनियन का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दूसरे दिन भी जारी रहा किसान यूनियन का धरना
Thu, 26 Oct 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसील परिसर में ऑल इंडिया किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दे रहे हैं।
धरना की अध्यक्षता स्वामी अमरानंद की ने की। तहसील अध्यक्ष सोवरन सिंह कुशवाहा ने बताया कि कई बार किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन द्वारा ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक तहसील प्रशासन द्वारा किसी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। लोधीपुर में संपर्क मार्ग, मोहम्मदपुर, मुड़ई प्रहलाद नगर पर अतिक्रमण, टूंडला-एटा पैसेंजर का समय परिवर्तन, साधन सहकारी समितियाें पर डीएपी की उपलब्धता आदि की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर तक धरना जारी रहेगा अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरने की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रतिपाल सिंह, सोवरन सिंह, रामप्रकाश वर्मा, नेपाल सिंह बघेल, रामसेवक शर्मा, अरमनंदन, ओमप्रकाश सिंह, प्रेमपाल सिंह रहे।