{"_id":"5fd267f28ebc3e3c52614128","slug":"kisaan-andolan-etah-news-agr4714346134","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चित कालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चित कालीन धरना शुरू
विज्ञापन
धरना स्थल पर धरना के दौरान संबोधित करते अखिल भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। जोश से लबरेज किसान खाना बनाने के सामान, सर्दी से बचने को रजाई और कंबल लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि आज पूरे देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं, वहीं कुछ ठ्ठलोग देश के किसान एवं किसान नेताओं को बदनाम करने के लिए नए नए षड़्यंत्र रच रहे हैं। कहा कि कुछ राजनीतिज्ञ हमारे साथियों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन की सफलता के बाद षड़्यंत्रकारियों को सबक सिखाया जाएगा।
आगरा से आए पदाधिकारियों में अवधेश गुप्ता, मनोज शर्मा बृज प्रदेश अध्यक्ष, कुशल पाल, अंशुमान ठाकुर ने धरने में सहभागिता की। संयुक्त रूप से कहा कि किसान पूरी ताकत के साथ आंदोलन में सहयोग नहीं करेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी और सरकार अपने मंसूबों में सफल हो जाएगी। इस अवसर पर तेज सिंह वर्मा, सुरेंद्र शास्त्री, संजीव प्रधान, अनिल सोलंकी, रामकिशन यादव, अरविंद शाक्य, हाकिम सिंह, वीरेंद्र वर्मा, जदुवीर सिंह, लाखन सिंह वर्मा, मौ. इरफान एडवोकेट, नत्थू खां, अरविंद बघेल, दोजीराम कुशवाहा, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।