{"_id":"46d55de45f5b72e740199cb498832d40","slug":"kill-women-for-the-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना के गांव सलेमपुर लाला में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में विवाहिता के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर सीओ एके सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों से मामले की जानकारी की।
गुड्डो (26)पत्नी राजेंद्र की ससुरालीजनों ने रविवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार को गांव के लोगों ने उसके मायके गांव नरौली घटना की सूचना दी। विवाहिता गुड्डो के पिता रामसिंह और अन्य मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। पिता ने मामले की सूचना ढोलना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ एके सिंह ने मामले की जानकारी की। पिता रामसिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुड्डो की शादी करीब छह वर्ष पूर्व राजेंद्र से की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसे वो पूरा नहीं कर रहे थे। इसके चलते उनकी पुत्री की पीटकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने पति राजेंद्र, डोरीलाल, नारायनदेवी, सोमेंद्र और रमेश के खिलाफ तहरीर दी।