{"_id":"602964fd8ebc3ee94648983f","slug":"kidnapped-child-freed-after-encounter-etah-news-agr480668154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद अपहृत बालक कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद अपहृत बालक कराया मुक्त
विज्ञापन
थाना रिजोर पुलिस की गिरफ्त में बालक के अपहरण का आरोपी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। गांव हसन कुलीपुर उर्फ गिलोदिया से शनिवार शाम अपहृत बालक को पुलिस ने देररात मुठभेड़ के बाद सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर एक आरोपी को भी असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया।
गांव हसन कुलीपुर उर्फ गिलोदिया थाना रिजोर निवासी उमाशंकर के छह वर्षीय पुत्र निखिल का शनिवार देरशाम गांव के बाहर बने निजी नलकूप से अपहरण कर लिया गया था। मामले में निखिल के दादा सियाराम ने थाने पहुंचकर नाती के अपहरण की सूचना देेकर गांव के ही विपिन कुमार और इसके पिता भूपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूचना पर थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को बालक की तलाश में लगाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव गिलोदिया के बाहर जंगलों में रात्रि तकरीबन दो बजे पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दबाव बढ़ता देखकर आरोपी बालक को छोड़कर भाग गए। बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने नगला बरी से प्रतापपुर जाने वाले रास्ते के पास सरसों के खेत के पास से आरोपी विपिन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी का पिता भूपाल सिंह खेतों में खड़ी फसल का सहारा लेकर भाग निकला। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए गए ।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि वर्ष 2020 में मकान के बंटवारे को लेकर सियाराम का आरोपियों से विवाद हो गया था। विपिन कुमार का चालान कर जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद से वह दुश्मनी मानने लगा। इसी रंजिश को लेकर बालक का अपहरण किया गया था।