{"_id":"57a769f04f1c1b27112b91df","slug":"khandee-katane-se-phasalen-jalamagn","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी कटने से फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी कटने से फसलें जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
नहर को सही करते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोरहा नहर में पानी का दबाव बढ़ने पर रामपुर अगहोली व नगला बगिया के निकट खंदी कटने से इन गांवों में पानी घुस गया। दोनों गांव की लगभग 600 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
नहर की खंदी रात्रि के समय अचानक कट गई जिससे रामपुर अगहोली एवं नगला बगिया में पानी घुस गया। नगला बगिया में पानी आबादी तक जा पहुंचा। दिन निकलने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी लेखपाल को दी। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंच गया। रामपुर अगहोली एवं नगला बगिया के खेतों में घुसे पानी का आकलन किया गया। पानी घुसने से मक्का, बाजरा, धान आदि की फसल प्रभावित हो गई। इस बात की जानकारी सिंचाई विभाग को दी गई। सिंचाई विभाग से जेई मंगल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोरों में रेता भरवाकर कटी हुई खंदी को बंद करवाया। ग्रामीण सुरेश व कप्तान सिंह ने बताया कि पानी घुस जाने से फसल को काफी क्षति हुई है। सिंचाई विभाग के एई गजेंद्र सिंह ने बताया कि नहर की खंदी के कटान को बंद करा दिया गया है। पास में ही एक नाला बहता है जिससे होकर पानी के निकासी की व्यवस्था की गई है। जल्द ही सारा पानी निकल जाएगा। पानी निकासी हो जाने पर मिट्टी डालकर मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा।