फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Khan won the club tournament Saraswati

खान क्लब ने जीता सरस्वती क्रिकेट टूर्नामेंट

Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Khan won the club tournament Saraswati
खान क्लब ने जीता सरस्वती क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
खान क्लब ने चाड़ी की टीम को पांच विकेट से हराकर सरस्वती क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच फीरोज खां बने।
विज्ञापन

चाड़ी की टीम के कप्तान वीरा यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 16 ओवरों में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्लब की टीम ने 107 रन का पांच विकेट शेष रहते बनाकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। फीरोज खां को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विजयी टीम एवं मैन ऑफ द मैच को आयोजकों ने पुरस्कृत किया।

सराय राजनगर ने किया ट्राफी पर कब्जा
रानी अवंती बाई खेल मैदान सराय राजनगर में चल रहे विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में सराय राजनगर क्रिकेट टीम ने मुसियार टीम को 75 रनों से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द सीरीज भोला वार्ष्णेय रहे। पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी ने विजेता टीम को एलसीडी पुरस्कार के रुप भेंट की।
विज्ञापन

फाइनल मैच में पहले खेलते हुए सराय राजनगर ने 20 ओवरों में 192 रन बनाए। भोला वार्ष्णेय ने छह छक्कों के साथ 53 रन बनाए। जवाब में मुसियार की टीम 117 रनोें पर आउट हो गई। भोला ने दो विकेट भी चटकाए। हरफनमौला खेल के चलते भोला को मेन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ सीरीज में बतौर इनाम भोला को गेंद और बैट प्रदान दिया गया। टूर्नामेंट आयोजक अनेक सिंह राजपूत, कन्हैया वार्ष्णेय, रामजीलाल राजपूत, सिंहपाल फौजी, अंकुश राजपूत, देवेंद्र राजपूत, संजय राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed