फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kerosene on marriages, villagers surrounded by cottage

विवाहिता पर डाला केरोसिन, ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

Thu, 20 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Thu, 20 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kerosene on marriages, villagers surrounded by cottage
विवाहिता पर डाला केरोसिन, ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी - फोटो : Amar Ujala
नगला गुलाबी में बुधवार देर रात ससुरालीजनों ने मारपीट के बाद विवाहिता के ऊपर केरोसिन छिड़क दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। पुलिस ने आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रेखा निवासी चिलखनी नारखी टूंडला की शादी चार साल पहले मानपाल के साथ हुई थी। बुधवार रात को पति मानपाल, सास जानकी, ननद राधा, रूकमा, ननदोई जसवंत व कुछ अन्य लोगों ने विवाहिता के ऊपर केरोसिन छिड़क दिया। विवाहिता के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के आ जाने पर ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। इसके बाद रेखा व काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली का घेराव कर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी ग्रामीण घेर चुके हैं कोतवाली
कासगंज। नगला गुलाबी के ग्रामीणों ने दो अप्रैैल को विवाहिता को उसके ससुराल में ही रहने देने की मांग कर थाने का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला निपट गया और विवाहिता फिर से अपने ससुराल में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed