{"_id":"8a5f6f5dfdd16c57ada402513546363c","slug":"kavi-sammelan-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन में बही हास्य रस की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन में बही हास्य रस की धारा
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में शनिवार रात जिला पंचायत की ओर से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए कवियों ने अपनी हास्य कविताओं के जरिए लोगों को रात भर खूब गुदगुदाया।
कवि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जगुेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद जनपद न्यायाधीश केके शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा, सीडीओ साहब सिंह, एडीएम राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, बृजेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
मुंबई से आए हास्य कवि प्रताप फौजदार, दिल्ली के डा. प्रवीन गुप्ता, उज्जैन के डा. अशोक भाटी, दिल्ली के डा. महेंद्र अजनबी ने अपनी कविताओं से सभी को लोटपोट कर दिया। गीतकार मुंबई के डा. वीनू महेंद्र, फर्रुखाबाद के डा. शिवओम अंबर, मथुरा के डा. श्याम कुमार शर्मा ने अपने गीत के जरिए लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं वीर रस के कवि दिल्ली के डा. कुलदीप ललकार, कोटा के निशा मुनि गौर ने अपनी वीर रस से भरी कविताओं से सब में देश प्रेम का जोश भर दिया। इसके अलावा कवियत्री भोपाल से अन्नू सपन, दिल्ली से कीर्ति, आगरा से चेतना शर्मा, उज्जैन र्से आइं लता ने अपनी कविताओं से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
संचालन डा. शशिकांत यादव, कार्यक्रम निदेशक शशि किशोर सक्सेना ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जैथरा ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह, डा. रामनिवास यादव, डा. सुबोध यादव, डा. राजेश यादव, निधौली ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, जैथरा चेयरमैन विजेंद्र सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह मौजूद थे।