{"_id":"694ec7a7fd7276bb3e061758","slug":"kanpur-team-wins-cricket-tournament-by-21-runs-etah-news-c-163-1-eta1003-143973-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर की टीम 21 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर की टीम 21 रन से विजयी
Fri, 26 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को कानपुर की टीम 21 रन से विजयी रही। पहले दिन उद्घाटन मैच जीतने वाली इटावा की टीम को उससे हार का सामना करना पड़ा।
मैच का शुभारंभ पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने टॉस उछालकर किया। टॉस जीतने के बाद कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। मैच की कमेंट्री कमर खान और अभिषेक ने की और विशाल शर्मा एवं नौशाद मेवाती अंपायर रहे। टूर्नामेंट के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मैच के दौरान निजामुद्दीन, बिट्टू, भानू राठौर, बिट्टू चौहान, साबिर, नफीस, सिकंदर, मनोज राठौर आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। अभिषेक शाक्य, सत्येंद्र, इकरार और छोटू गुप्ता सहित कई लोग सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।