फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kali shobha yatra

काली अखाड़ों ने तलवारों के साथ ऐसे किया प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2019 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
kali shobha yatra
बाजार में विराट रूप काली का प्रदर्शन देखने को उमड़ी भीड़- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। शहर में सोमवार को माता महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान काली अखाड़ों के कलाकारों ने तलवारों के साथ प्रदर्शन किया। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महाकाली की शोभायात्रा से पूर्व काली अखाड़ों ने सुबह ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर पर शस्त्र और मुकुट पूजन किया। शाम को रामलीला मैदान के मंच पर एक-एक करके काली अखाड़ों ने प्रदर्शन किया। महाकाली शोभायात्रा जीटी रोड, घंटाघर, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मुहम्मद चौराहा, मेहता पार्क, घंटाघर होती हुई रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। आदर्श माता महाकाली मंडल, कृष्णा माता महाकाली मंडल, जय माता महाकाली मंडल, जय माता बाल काली मंडल, मां शीतला माता काली मंडल, जय मां भवानी काली मंडल, झलकारी बाई काली मंडल ने भाग लिया। संयोजक दीपांकर सिंह एडवोकेट, नलिन राजन गुप्ता, मयंक राज गुप्ता, पुनीत कुलश्रेष्ठ, अनिल शर्मा बैरागी, शशिवेंद्र पाल सिंह, स्वयंप्रकाश गौड, अनिल शर्मा टिल्लू, निर्भय सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

देेहात में भी रही शोभायात्राओं की धूम
जलेसर/अवागढ़/पिलुआ। अवागढ़ में मां दुर्गा भवानी सेवा मंडल ने मोहल्ला तिवारियान स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर से मां दुर्गा जी की शोभायात्रा निकाली। मुकेश वशिष्ठ, प्रेमपाल नागर, बबलू यादव, बालकिशन झा, मनीष वार्ष्णेय, पप्पू सैनी मौजूद रहे। जलेसर में मां महाकाली की शोभायात्रा में झांकियों ने लोगों का मन मोहा। सादाबाद रोड स्थिति अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज से शुरू हुई शोभायात्रा कटरा चौकी, शेरगंज, बड़ा बाजार, नाला बाजार, मंडी जवाहरगंज होती मां पथवारी पर संपन्न हुई। विधायक संजीव दिवाकर और पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, अध्यक्ष विकास गुप्ता, महामंत्री अंशुल बंसल, संजय वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र बंसल, पूरन सिंह, राधे अग्रवाल मौजूद रहे। पिलुआ में शोभायात्रा पथवारी मंदिर से निकाली। राजेंद्र बघेल, रतन माथुर, अभय यादव, नेत्रपाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed