{"_id":"650205fe81183b036606ecf4","slug":"kalash-rath-arrived-from-jhansi-welcomed-etah-news-c-163-1-sagr1016-5245-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झांसी से पहुंचे कलश रथ का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झांसी से पहुंचे कलश रथ का किया स्वागत
Thu, 14 Sep 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। झांसी से पहुंचे कलश रथ का स्वागत डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को गायत्री परिवार ने किया।
झांसी से युवा सम्मेलन के संचालक कपिल मिश्रा ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के संकल्प पत्रों पर प्रकाश डाला। कहा कि आसुरी शक्तियां समाज पर हावी हो रही हैं। युवा पीढ़ी को आचार्य जी के सूक्ष्म संरक्षण में युवाओं को समर्थ बनकर गुरुवाणी को समाज तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। इसमें नारी शक्ति को आगे आना होगा। जब हम बदलेंगे तब युग बदलेगा।
झांसी से कलश रथ का गायत्री परिवार के लोगों ने पूजन किया तथा झांसी में 2 सितंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले युवा जागृति सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में गायत्री परिवार के सदस्यों के पहुंचने की आयोजकों के द्वारा अपील की गई। सुरजन सिंह, अभिलेख सिंह, हीरालाल, विनोद गुप्ता, रामनाथ, करणपाल, किशन सिंह पाल आदि गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे।