फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kalaktret mein kadee suraksha mein aaj se honge naamaankan

कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा में आज से होंगे नामांकन

Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
kalaktret mein kadee suraksha mein aaj se honge naamaankan
नामांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलक्ट्रेट परिसर में आज से पहले चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलक्ट्रेट आने वाले सभी रास्तों पर बैरियर और बैरिकेडिंग कराई गई है। ताकि प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के वाहनों को कलक्ट्रेट से पहले रोका जा सके। जिले भर का पुलिस बल नामांकन की सुरक्षा में तैनात किया गया है। सादगी से होने वाले नामांकन में ढोल नगाडे़ और जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार को डीएम शंभूनाथ ने नामंकन की तैयारियों का कलक्ट्रेट पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन

कचहरी तिराहा, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस, कचहरी रोड, बार एसोसिएशन चौराहा समेत पांच स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। वहीं कलक्ट्रेट परिसर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी चार अलग-अलग कक्षों में नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के वाहन और समर्थक कलक्ट्रेट से पहनी बने बैरियर पर रोक दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरार प्रत्याशी और  उनके प्रस्ताव की कक्ष तक जाएंगे। कक्ष में घुसने से पहले प्रत्याशी और प्रस्तावकों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। एसएसपी ने राजेश कृष्ण ने बताया कि नामांकन की सुरक्षा में 16 एसएचओ/एसओ, 17 एसआई, 4 सीओ, 160 कांस्टेबल, 4 महिला कांस्टेबल, 6 एचसीपी और 6 हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि नामांकन में परिंदा भी पर न मार पाए।
विज्ञापन

----------------------
इन कक्षों में प्रत्याशी करेंगे नामांकन
विस क्षेत्र                     नामांकन कक्ष
अलीगंज विधानसभा 103            डीएम न्यायालय कक्ष
एटा सदर विधानसभा 104            एसडीएम सदर न्यायालय कक्ष
मारहरा विधानसभा 105             एडीएम प्रथम न्यायालय कक्ष
जलेसर विधानसभा 106            एडीएम एफआर न्यायालय कक्ष
-------------------
कलक्ट्रेट में आज से मिलेंगे नामांकन फार्म
एडीएम वित्त महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार से कलक्ट्रेट में नामांकन खरीदे जा सकते है। मंगलवार को ही अधिसूचना जारी होगी। उन्हाेेंने बताया कि एक प्रत्याशी को चार नामांकन फार्म के सेट खरीदने की छूट होगी। इस बाद विधानसभा चुनाव में मतदान का समय बदल दिया गया है। इस बार मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
निर्दलियों के लिए 191 चुनाव चिह्न
उप निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने कुल 191 चुनाव चिंह निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए जारी किए हैं। एक चुनाव चिह्न सभी विधानसभाओं में वितरित हो सकता है। चुनाव चिह्न के लिए निर्दलीय प्रत्याशी को तीन विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed