{"_id":"6470f16c89355c3ce50e0fe8","slug":"kaisa-mela-no-employment-got-interview-call-etah-news-c-25-1-170318-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा मेला : रोजगार नहीं, मिला साक्षात्कार का बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा मेला : रोजगार नहीं, मिला साक्षात्कार का बुलावा
Fri, 26 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 26 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सेवायोजन कार्यालय पर शुक्रवार को रोजगर मेले का आयोजन किया गया। जहां लखनऊ की एक कंपनी सहित अलीगढ़ व एटा की कंपनी आईं। अलीगढ़ की कंपनी ने अभ्यर्थियों को रोजगार देने के बजाए साक्षात्कार के लिए अलीगढ़ आने का बुलावा सुना दिया। एटा की कंपनी ने 40 बेरोजगारों के आवेदन लिए। लेकिन रोजगार निश्चित नहीं किया गया।शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड चयन के लिए लखनऊ की तीन कंपनी, अलीगढ़ की रामा हेल्थ केयर कपंनी, एटा की पीपल ट्री ऑनलाइन कंपनी के अधिकारी पहुंचे। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के के लिए 25 बेरोजगारों ने आवेदन किया। जहां 11 को कंपनी के अधिकारियों ने चयनित किया। कंपनी के अधिकारी ने बताया चयनित अभ्यार्थियों को नोएडा में ट्रेनिंग दी जाएगी। सात दिन ट्रेनिंग के बाद कंपनी में नौकरी के के लिए भेज दिया गया। 11000 से 13 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
अलीगढ़ से आई रामा हेल्थ केयर कंपनी में 35 बेरोजगारों द्वारा आवेदन किया गया। जहां ट्रेनर नेहा शर्मा ने 19 का चयन किया। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को अलीगढ़ में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जबकि एटा की कंपनी पीपल ट्री ऑनलाइन में 40 बेरोजगारों ने आवेदन दिए। कपंनी की तरफ से आए राहुल यादव ने बताया कि उनकी कंपनी बेरोजगारों के रोजगार दिलाने का कार्य करती है। आवेदन ले लिए हैं, कंपनी की मांग के अनुसार इन्हें रोजगार दिलाया जाएगा।
बैठक के सिलसिले में लखनऊ आया हूं। अलीगढ़ की कंपनी द्वारा साक्षात्कार अलीगढ़ में लेने की बात कही गई है। इस संदर्भ में कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार यहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
- विपिन यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी