{"_id":"578d1c3c4f1c1b676bc4c39d","slug":"kachchee-sharaab-mein-nikale-mare-choohe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब में निकले मरे चूहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब में निकले मरे चूहे
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लाखों लीटर लहन नष्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कई गांव छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान लाखों लीटर लहन नष्ट कराया, साथ ही हजारों लीटर शराब भी फिंकवाई गई। पुलिस ने ड्रम में भरी शराब फैलाई तो उसमें मरे हुए चूहे निकले, इतना ही नहीं कई कीड़े-मकोड़े भी मरे हुए निकले थे। जिसे देखकर पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ गए।
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को गांव टपुआ, कनौड़ी, बझ़ेड़ा सहित कई गांव में सीओ डीएस गर्ब्याल, पुलिस बल के साथ मिलकर छापा मारा। गांव टपुआ से एक लाख लीटर लहन नष्ट कराया गया, साथ ही अन्य गांव से एक हजार लीटर से अधिक शराब नष्ट कराई। इस दौरान माफियाओं ने गड्ढों में ड्रम छिपा दिए थे, जिन्हें बाहर निकलवाया गया। तीन सौ से अधिक ड्रम की शराब फिंकवाई गई। कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम प्रभारी चमन गोस्वामी एवं टीम भी साथ रही।
गांव-गांव जाकर किया जा रहा जागरूक
एटा। एसडीएम ने बताया कि गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को कच्ची शराब ने पीने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम गांव-गांव पहुंची, शराब न पीने को लेकर जागरूक किया।