फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kabristaanon aur majaaron par magaphirat kee dua

कब्रिस्तानों और मजारों पर मगफिरत की दुआ

Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
kabristaanon aur majaaron par magaphirat kee dua
शब-ए-बरात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में रविवार को शब-ए-बरात परंपरागत तरीके से मनाया गया। मुस्लिम समाज ने रात भर इबादत कर गुनाहों की माफी मांगी। समाज के लोग सोमवार सुबह कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों के लिए फतिहा पढ़ेंगे। इस दौरान मस्जिद और कब्रिस्तान रोशनी से जगमग नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समाज ने रात में मस्जिदों में इबादत की। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में महफिले मीलाद का आयोजन किया। वहंी मुस्लिम महिलाओं ने घरों में रहकर खुदा की इबादत की। हदीस के मुताबिक शब-ए-बरात की रात गुनाहों से निजात की रात है और हर वर्ष सावान महीने की 14 तारीख का दिन गुजार कर रात को अल्लाह गुनाहगार बंदों को माफ कर रोजी मांगने वालों को रोजी देता है तो रिज्क मांगने वालों को रिज्क अदा करता है। गरज यह है कि अल्लाह ताला हर बंदे की जायज दुआ को कबूल करता है। नेता शराफत अली उर्फ काले ने बताया कि होलीगेट तकिया पर जलसे का आयोजन होगा। इसमें सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed