फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   joy of the birth of the unborn in the shade

छाया अजन्मे के जन्म का उल्लास

Thu, 25 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
अमर ब्ययूराो एटा Updated Thu, 25 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 joy of the birth of the unborn in the shade
ब्रज में छाया अजन्मे के जन्म का उल्लास - फोटो : अमर उजाला
 मन में आस्था, चेहरे पर उल्लास और कान्हा के जन्म की बधाईयां। हर ओर मंगल गीत और बधाइयां बजने लगीं। श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही वातावरण में आनंद छा गया। अर्द्धरात्रि को जगत के पालनहार नंदकिशोर का प्राकट्य हुआ तो श्रद्धालुओं में खुशी छा गई। लोगों ने व्रत रखकर मनौतियां मानी। गुरुवार को नगर में झांकियों के जरिए कृष्ण जन्म और लीलाओं का प्रदर्शन किया गया।  
विज्ञापन

जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खीरे में नटखट लड्डू गोपाल का जन्म कराया गया। घरों में मंगल गीत गाकर देवकी और यशोदा मइया को बधाइयां दी गईं। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाकर लोगों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। सिंधी कालोनी गेट पर सजाई गई झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही।  घंटाघर, कैलाश गंज, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइन, शिकोहाबाद रोड, जेल रोड, कचहरी, मेहता पार्क समेत तमाम स्थानों पर झांकियां लगाई गईं। झांकियों में लोगों ने श्रीकृष्ण जन्म, रासलीला, महाभारत युद्ध समेत तमाम लीलाओं का मंचन किया। इसके साथ ही कारगिल युद्ध, एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर, अमरनाथ गुफा, वैष्णोदेवी दरबार की प्रतिकृतियां भी सजाई गईं। घरों में लोगों ने झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण का जन्म कराया। शहर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर, रघुनाथ मंदिर ठंडी सड़क, क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। मंदिरों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।   
विज्ञापन

एक-एक खीरा 20-20 रुपये तक बिका। तो अलीगंज क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। साथ ही आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरा-घरों में गूंजे मंगल गीत
अवागढ़। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर कस्बे के श्री शिव राधा कृष्ण, साईंनाथ, गोपाल जी दाऊजी, नीलकंठ  महादेव, भामाशाह, केलादेवी, माता पथवारी, काली मंदिर रंगीन रोशन से नहा गए। झांकिंयां देखने के लिए भक्तों का हुजूम सड़कों पर दिखाई दिया। सांई मंदिर में नितेश प्रवेश अग्रवाल ने प्रसाद वितरित के साथ ही खेल खिलौनों का वितरण किया। दिनेश शर्मा, विश्वदीप उपाध्याय, रमेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

मंदिरों में कराया संकीर्तन
सकीट। कस्बा में मोहल्ला कठेरिया में सजाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके वार्ष्णेय समाज, लक्ष्मी नारायण बौहरे मंदिर, झगड़ेश्वर मंदिर, मोहल्ला पीपलटोला, हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। वार्ष्णेय मंदिर पर मंहत देवदत्त शास्त्री ने संकीर्तन कराया। मुकेश वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, पम्मी वार्ष्णेय मौजूद रहे।  

मटकी फोड़ में दिखा उल्लास
मिरहची। भगवान कृष्ण के लिए पोशाक, मुकुट, झूला खरीदने के लिए बाजार में भीड़ दिखाई दी। देर रात कृष्ण का जन्म होते ही घरों और मंदिरों ने मंगल गीत गूंजने लगे। भक्तों ने भोग लगा कर मनौतियां मानी। मंदिरों पर बाल-कृष्ण, राधा कृष्ण के मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई।

जन्माष्टमी पर गोसेवा कर कमाया पुण्य
एटा। जन्माष्टमी पर श्रीराम कथा मंडल के सदस्यों ने गोपाल गोशाला में गोसेवा कर पुण्य कमाया। इस मौके पर रामलड़ैते तिवारी, आरपी मिश्र, राधाकृष्ण, विनीत पाठक, नरेशचंद्र तिवारी, रामनरेश, सतीश माधौरिया, अक्षय वार्ष्णेय, रामतीर्थ वार्ष्णेय, स्वंय प्रकाश गौड, श्रीधर भारद्वाज, रामविलास, रमेशचंद्र राजौरिया मौजूद रहे।

कृष्ण रुकमणि विवाह सुन भाव विभोर हुए श्रोता

भागवत में उमड़ा सैलाब
एटा। शहर के जिला पंचायत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा मेें गुरुवार को श्रोताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथावाचक कौशिक महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण और राधा का प्रेम अमिट है। कृष्ण-राधा का प्रेम पवित्र था, जिससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह का मंचन किया गया। कार्यक्रम में श्रोताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, विनोद यादव, दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed