फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jholachap killed by the negligence of the maternal

झोलाछाप ने ली प्रसूता की जान

Fri, 27 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 27 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार सायं झोलाछाप महिला ने प्रसूता रेशमा पत्नी राकेश की जान ले ली, जबकि बच्चा बच गया। प्रसूता की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटा। लोगों को एकत्रित होता देख महिला घर में ताला लगाकर भाग गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन




कोतवाली देहात के गांव नगला कदम निवासी राकेश की पत्नी रेशमा (22) की तबियत खराब होने पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नगर के मोहल्ला सुनहरी नगर स्थित एक घर में चल रहे क्लीनिक पर भर्ती कराया। दोपहर करीब दो बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद से उसकी हालत बिगड़ने लगी, मगर झोलाछाप महिला ने सही बताते हुए भर्ती रखा। परिवारीजनों का आरोप है कि रेशमा की मौत हो जाने के बाद सायं करीब छह बजे आरोपी महिला ने जिंदा बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जब तक परिवारीजन शव लेकर क्लीनिक पहुंचे तब तक महिला घर पर ताला लगाकर भाग गई। जानकारी पर एकत्रित हुए अन्य परिवारीजनों, ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। बता दें कि इससे पहले भी झोलाछापों के चलते कई महिलाएं इलाज के दौरान जान गंवा चुकी हैं, इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे इनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन





स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही देखा जाएगा कि क्लीनिक रजिस्टर्ड है या नहीं। यदि क्लीनिक घर में चल रहा है तो यह गंभीर बात है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ एटा।



घर में चल रहा था क्लीनिक
एटा। मोहल्ला सुनहरी नगर स्थित एक गली में क्लीनिक एक घर में चल रहा था। इतना ही नहीं क्लीनिक के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। एकत्रित लोगों का कहना था कि यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं चेता। यहां दो महिलाएं काम कर रही थीं। दोनों ही फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed