फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jewellery, cash and pistol stolen from four houses in Dalelpur

दलेलपुर में चार घरों से आभूषण, नकदी और पिस्टल चोरी

Thu, 30 Jun 2022 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Jewellery, cash and pistol stolen from four houses in Dalelpur
मलावन क्षेत्र के गांव दलेलपुर में चोरी की सूचना पर पहुंच जानकारी करती पुलिस ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दलेलपुर में बुधवार की रात चोर पांच घरों में घुस गए। चार घरों से करीब 18 लाख रुपये के आभूषण के अलावा नकदी और एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल भी ले गए। वहीं एक घर में जगार होने से वह कुछ नहीं लेजा पाए। बृहस्पतिवार की सुबह गांव में चार घरों से चोरी होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर डॉग स्क्वैड टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की।
विज्ञापन

चोरों ने गांव निवासी भंवरपाल के घर से डेढ़ लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। वहीं महराज सिंह के घर से उसके पुत्र की लाइसेंसी पिस्टल, पुत्रवधु और पुत्री के जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी गए जेवरों की कीमत करीब सात लाख रुपये है। गिरीश के घर से चोरों ने बक्से आदि में रखे चार लाख रुपये के जेवर सहित एक लाख रुपये नकद पार कर दिए। जबकि मीना देवी के घर से एक लाख रुपये नकदी, सोने की लर, झाले, हार, चांदी के बर्तन व पायल पार कर दी।
विज्ञापन

चोरों ने एक और घर के ताले और तोड़े लेकिन लोगों के जागने पर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह के समय अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह गांव पहुंचे और चारों घरों की पड़ताल की। पास-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गांव में एक ही रात में चोरों द्वारा चार घरों से जेवरात सहित नकदी व लाइसेंसी पिस्टल चोरी की है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। स्पेशल क्राइम टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तीन लोगों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed