{"_id":"6a075ef254adc5e7230b3eb1","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-3-lakh-stolen-from-house-etah-news-c-174-1-sagr1036-159419-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मकान के ताले तोड़ तीन लाख के जेवर नकदी चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मकान के ताले तोड़ तीन लाख के जेवर नकदी चुराए
Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 15 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवर नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला गाड़ीवान निवासी विधवा चंद्रकांती देवी दो बच्चों के साथ घर में रह रही हैं। आठ मई को वह पानीपत हरियाणा अपनी रिश्तेदारी में गई थीं दोनों बच्चे भी उनके साथ गए थे। बुधवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों में से जेवर नकदी चोरी की घटना अंजाम दी। बृहस्पतिवार को चंद्रकांती का बड़ा बेटा राहुल घर पहुंचा तो ताले टूटे देख होश उड़ गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शाम को चंद्रकांती भी घर आ गईं बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, दो करधनी, चार चांदी के सिक्के पायल आदि चोरी हुए हैं।