{"_id":"670aaf2ff6d5cf125702052f","slug":"jewelery-stolen-from-the-purse-of-a-woman-traveling-in-an-e-rickshaw-etah-news-c-163-1-eta1001-124304-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ई-रिक्शा में जा रही महिला के पर्स से चुराए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ई-रिक्शा में जा रही महिला के पर्स से चुराए आभूषण
Sat, 12 Oct 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में दीपा सिंह निवासी नगला भजुआ थाना रिजोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ई-रिक्शा में जाते समय उसका पर्स चोरी कर लिया गया। जिसमें सोने के आभूषण रखे हुए थे।
महिला दीपा सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर को वह पति धर्मवीर सिंह के साथ अपने मायके नगला भजुआ से ससुराल अलीगढ़ जा रही थी। शिकोहाबाद रोड पर निजी बस से उतरकर लाल रंग के ई-रिक्शा में बैठ गई। वहीं से एक अन्य महिला भी अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शे में बैठ गई।
दीपा ने बताया कि रोडवेज स्टैंड पर उतरने के बाद अलीगढ़ जाने के लिए बस में बैठी तो अपना पर्स देखा। उसके अंदर रखा एक छोटा बटुआ गायब था और चैन खुली हुई थी। यह देखकर होश उड़ गए, क्योंकि बटुए में सोने का मंगलसूत्र, चेन और दो अंगूठी थीं। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे आदि की फुटेज दिखवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।