{"_id":"66940791d3658712f80fcdd8","slug":"jewelery-looted-from-woman-returning-after-seeing-sick-relative-etah-news-c-163-1-eta1001-119770-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीमार रिश्तेदार को देखकर लौट रही महिला से आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीमार रिश्तेदार को देखकर लौट रही महिला से आभूषण लूटे
Sun, 14 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन लूट व चोरी के साथ ही अपहरण की घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार की देर शाम देखने को मिला। जब कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत अंबारी गांव के समीप बाइक पर अपने पिता के साथ जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर आभूषण लूट लिए।
अंजू निवासी नगला कपेटा थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज ने बताया कि वह अपने पिता सुरेश चंद्र के साथ एटा में भर्ती बीमार रिश्तेदार को देखकर वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव अंबारी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने हमारी बाइक को रुकवा लिया। जब हमने रोकने का करण पूछा और विरोध किया तो और डरा-धमकाकर मेरे गले से मंगलसूत्र, कुंडल और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला कोतवाली देहात पहुंची और मामले की तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि महिला के साथ लूट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।