फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   JE and three linemen suspended for negligence in OTS

Etah News: ओटीएस में लापरवाही पर जेई और तीन लाइनमैन निलंबित

Tue, 28 Nov 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
JE and three linemen suspended for negligence in OTS
एटा। बकाएदारों की सुविधा के लिए शासन की तरफ से इन दिनों ओटीएस योजना शुरू की गई है। इसके तहत राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वसूली में लापरवाही बरतने पर एक जेई व तीन लाइनमैन को निलंबित कर किया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता ने मारहरा विद्युत उपकेंंद्र पर वसूली में लापरवाही करने पर कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि सराय अगहत विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई सुंदर सिंह को ओटीएस में राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य दिया गया था। 475 बकाएदारों के पंजीकरण कराने थे। जिन्हें 1.87 करोड़ रुपये के बकाया बिल की वसूली करनी थी। लेकिन उन्होंने 213 का ही पंजीकरण कराया। जिनसे 14 लाख 35 हजार रुपये की वसूल किए गए। वसूली में लापरवाही मान जेई को निलंबित किया गया है। उन्हाेंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र प्रथम में अधिशाषी अभियंता ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर जैथरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन मनोज पाल व अलीगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन शिवशंकर प्रसाद को निलंबित किया है।
विज्ञापन

जबकि ग्रामीण क्षेत्र द्वितीय में अधिशाषी अभियंता एपी सिंह ने आईटीआई विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन पुरुषोत्तम को निलंबित किया है। उन्होंने बताया मारहरा में मंगलवार की शाम को विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका ही गायब मिली। कर्मी कोई सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर सभी को चेतावनी दी गई है। ओटीएस की राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed