फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jay-jaykar of bholey shankar

भोले शंकर की जय-जयकार

Tue, 17 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 17 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
jay-jaykar of bholey shankar
मंगलवार का दिन भोले भंडारी के नाम रहा। सुबह से रात तक बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही शिवभक्तों का शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए उमड़ना शुरू हो गया। इस दौरान कांवड़ भी चढ़ाई गईं। शहर के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर में कार्यक्रम के दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह शिव विवाह कार्यक्रम हुए। सड़कों पर भी कांवड़ियों का रैला नजर आया। इनकी सेवा के लिए जगह-जगह पंडाल लगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन





शहर के प्रमुख शिवमंदिरों में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी-लंबी लाइन देखी गई। कैलाशगंज स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर में भक्तों की भीड़ भोर की किरण से उमड़ना शुरू हो गई, जो देर रात तक देखी गई। मंदिर पर भव्य सजावट भी हुई। पंचमुखी महादेव का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा लालपुर स्थित शिव मंदिर, अरुणानगर स्थित शिव मंदिर, रेलवे रोड हनुमान गढ़ी स्थित शिव मंदिर, बाबूगंज स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिरों व घरों में पूजापाठ का दौर दिनभर चलता रहा। वहीं लोगों को प्रसाद बांटा गया। कांवड़ियों का जत्था भी पूरी रात सड़कों पर नजर आया और डीजे की धुनों पर झूमते दिखाई दिए। जगह-जगह सेवा के लिए लगाए गए पंडालों में चाय नाश्ता आदि कराया गया। शिव विवाह का भी कार्यक्रम हुआ। भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार के साथ रात को आरती हुई।
विज्ञापन




परसौंन में लगा मेला
परसौंन स्थित महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। पर्व पर लगने वाले मेले में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पीएसी व पुलिस तैनात रही। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक आर्यन ठाकुर, आकाश शर्मा, गुलेश, सनी, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रह्माकुमारी विवि ने निकाली रैली
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एटा द्वारा महाविशरात्रि का पर्व मनाया गया। इस मौके पर शहर में रैली निकाली गई। इसमें लोगों को शिव परमात्मा का संदेश दिया गया। रैली बालाजी मंदिर से शुरू हुई, जो रेलवे रोड होते हुए माल गोदाम रोड स्थित एक गार्डन पहुंची। वहां कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी थे। बीके देशमूर्ति सुभाष भाई ने शिव परमात्मा का संदेश दिया। इस मौके पर हरिसिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, किशोर के अलावा कासगंज से आईं बहनें मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed